{"_id":"648769cc1a8274ae080bd084","slug":"ed-entrance-exam-will-be-held-at-five-centers-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4305-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
शामली। बीएड की प्रवेश परीक्षा 15 जून को दो पालियों में कराई जाएगी और इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अधिकारियों को परीक्षा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
15 जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली हैं और इसके लिए केंद्र निर्धारित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि वीवी पीजी कालेज में मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह सहायक निबंधक सहकारिता, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में हरेंद्र कुमार जिला अर्थ एवं सांख्ययाधिकारी, आरके पीजी कालेज में प्रदीप यादव जिला कृषि अधिकारी, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में अंशुल चौहान जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, हिंदू कन्या इंटर कालेज में बाबर खान जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार शामली प्रदीप अवस्थी, कैराना तहसीलदार गौरव कुमार, ऊन तहसीलदार सचिन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने सभी को समय से पहुंचने के आदेश दिए हैं। परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
--
2081 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
पांच केंद्रों पर 2081 विद्यार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। इनमें ब्रिगेडियर होशियर सिंह में 300, हिन्दू कन्या इंटर कालेज में 400, आरके पीजी कालेज में 500, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में 400, वीवी पीजी कालेज में 481 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।