फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eastern Yamuna Canal Bridge ready, construction of approach road going on fast

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर पुल तैयार, एप्रोच रोड का तेजी से चल रहा निर्माण

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eastern Yamuna Canal Bridge ready, construction of approach road going on fast
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास के पूर्वी यमुना नहर का पुल तैयार हो चुका है। वहीं पुल की बधेव और मुंडेट कलां, गोहरनी की एप्रोच रोड को तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक अगले दो माह में पुल की एप्रोच रोड का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 31 मार्च 2023 का समय दिया गया था। निर्माण एजेंसी मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली यमुना नदी पुल, एप्रोच रोड, म्यान कस्बा, केरटू, सींगरा और अहमद गढ़ पुलिस चौकी, टपराना, मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना पुल, गोहरनी में रेलवे का पुल और एप्रोच रोड पूरा नहीं कर पाई है। मेरठ-करनाल हाईवे के शामली में अंबा विहार से लेकर सहारनपुर रोड पर साई मंदिर के पास क्राॅस जंक्शन तक चार लेन का सड़क निर्माण का कार्य भी बाकी है। हाईवे के केरटू, म्यान कस्बा, टपराना, अहमदगढ़ सींगरा में उपरिगामी पुलों की पिलर और जाल खड़े हैं। गोहरनी में रेलवे उपरिगामी पुल के एप्रोच रोड पर मिट्टी निर्माण कार्य 31 मार्च 2023 के बाद शुरू किया गया है। पुल पर गर्डर रखने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। बाईपास की जद में मुंडेट कलां गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पुल तो बनकर तैयार हो चुका है। बधेव और मुंडेट कलां-गोहरनी की ओर जाने वाला एप्रोच रोड पर मिट्टी डालने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि अगले दो माह में मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर पुल की दोनों ओर की एप्रोच रोड तैयार हो जाएगी। काली परत डालकर पूर्वी यमुना नहर पुल को चालू कर दिया जाएगा। सबसे बाद में गोहरनी रेलवे का पुल का निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर रोड अंबा विहार से लेकर साईं धाम मंदिर के पास क्राॅस जंक्शन तक हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के लिए पेड़ों के कटान की वन पर्यावरण विभाग से अनुमति नहीं मिली है। इससे चौड़ीकरण कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed