फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw stuck in jam, three injured

जाम में फंसी ई-रिक्शा पलटी, तीन घायल

Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw stuck in jam, three injured
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी चौड़ीकरण न होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं से कसबे के लोगों को सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। मंगलवार को जाम लगने के कारण ई-रिक्शा के पलटने के कारण तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी छोटी नहर का पुल तंग होने के कारण आए दिन वहां पर जाम के हालात बने रहते हैं। इस पुल का चौड़ीकरण न होने के कारण रोजाना कसबे के नागरिकों और देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चौड़ीकरण को लेकर व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल और अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्य जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिलकर समस्या के निदान की मांग कर चुके है। कई सर्वे होने के बाद भी पुल का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। पुल के चौड़ीकरण न होने से आए यहां पर जाम और दुर्घटनाएं होती रही है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर निवासी रविन्द्र अपने परिवार के ईशू और पप्पू के साथ किसी कार्य के लिए कांधला आ रहे थे। जब ये लोग छोटी नहर पुल के निकट पहुंचे तो वहां जाम लगा होने के कारण ई-रिक्शा चालक सोनू ने रिक्शा को साइड से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तंग मार्ग होने के कारण ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते तीनों लोगों को चोट आई। आस पास के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां पर ले जाकर उपचार दिलाया। कसबे के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed