फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dust storm increased trouble, temperature dropped by five degrees

Shamli News: धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी, पांच डिग्री गिरा तापमान

Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dust storm increased trouble, temperature dropped by five degrees
शामली सहारनपुर मार्ग पर धूल भरी आंधी के बीच से जाते बाइक सवार । संवाद
शामली। जिले में तेज हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया है। दोपहर में धूल भरी आंधी ने परेशानी बढ़ाई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमाम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

मौसम में फिर बदलाव आया है। कई दिन तक मौसम गर्म होने के कारण लोगों ने ऊनी व गर्म कपड़ों को पहनना कम कर दिया था। लोगों ने गर्म कपड़ों को पैक करना शुरू कर दिया था। मंगलवार शाम से जिले में तेज हवा चलनी शुरू हुई। रातभर ठंडी हवा चलती रही। बुधवार सुबह से लेकर पूरे दिन धूल भरी तेज हवाएं चलने से दुपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हवा की गति 28 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि हवा चलने से रात में मौसम ठंडा और दिन में शुष्क रहने के आसार है। तेज हवा चलने के दौरान गेहूं की फसल की सिंचाई न करें। सिंचाई करने से फसल जमीन पर गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed