फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dussehra celebrated in schools, children said Jai Shri Ram

विद्यालयों में मनाया दशहरा, बच्चे बोले जय श्रीराम

Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated in schools, children said Jai Shri Ram
शामली के मेपल्स एकेडमी पर दशहरा पर्व मनाते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को नवरात्र महोत्सव और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य और रावण रूपी पुतले का दहन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मदरलैंड पब्लिक स्कूूल शामली में दशहरा के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल, स्कूल चेयरमैन ऊषा मुंजाल और सारिका बंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने बाल नृत्य, लघु नाटिका, मदर किड्स गेम, मदर द्वारा रैंपवॉक का सुंदर आयोजन किया। मदर के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मौके पर चेयरपर्सन अंजना बंसल ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. पारूल चौधरी ने स्कूल की योजनाओं की जानकारी दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डांस में छात्र-छात्राओं ने की खूब मस्ती
मेपल्स एकेडमी शामली में दशहरा पर्व मनाया गया। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छात्रा अनप्रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गणेश वंदना पर मुस्कान, माही, इशिता, अक्षिता ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस में संस्कृति, आयुषी और गौरी ने, छात्र रक्षित ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। मुस्कान ने नवरात्रि महोत्सव पर देवी दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। इस दौरान रावण का लगभग 12 फीट लंबा पुतला दहन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह, एकेडमिक इंचार्ज अजीत राणा ने विजय दशमी पर्व की जानकारी दी। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व पर शिक्षकों ने श्रीराम लीला का मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में रावण के पुतले का दहन किया गया। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने बच्चों को दशहरा की शुभकामना दी।
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रॉयल पब्लिक स्कूल में श्री दुर्गा अष्टमी और दशहरा पर्व मनाया। प्रबंधक अमरदीप मलिक, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक और उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य प्रस्तुति में अहिंसा हाउस की प्रिंसी व अंशु, निष्ठा हाउस की प्राची व सान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र अनुभव निर्वाल ने रावण के पुतला दहन किया। शिक्षक अशोक कुमार ने दशहरा पर्व की जानकारी दी। संचालन शिल्पा खैवाल ने किया।

दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के ग्राम ढिंढ़ाली के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दशहरा मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों के द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, हनुमान, सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती और मंथरा का अभिनय किया। कार्यक्रम में राम की भूमिका में सन्नी और मंथरा की भूमिका में रचना ने प्रस्तुति दी। समापन पर बच्चों को पारितोषिक वितरित किया गया। रचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रीति पाठक, नीलम बालियान, अध्यापक अश्वनी कुमार, लता मंगेशकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed