फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   During the day, the heat wave, the clouds gave relief in the evening

Shamli News: दिन में लू ने किया बेहाल, शाम को बादलों ने दी राहत

Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
During the day, the heat wave, the clouds gave relief in the evening
शामली। दिन में भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। शाम को आसमान में छाये बादलों ने राहत दी। तेज हवा चलने से मौसम का रुख बदल गया। उधर, ऊन क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप और उसके बाद गर्म हवा चल रही थी। इसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। सूर्य की तपिश से लोग झुलस रहे थे। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को करीब चार बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए। एक बार तेज हवा भी चलने लगी। हालांकि कुछ देर बाद हवा की रफ्तार मंद पड़ गई। बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

---
बूंदाबांदी से मिली लोगों को राहत
ऊन। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन बेहाल था। शनिवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आया। धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद रिमझिम बौछारें पड़ीं और तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed