{"_id":"8cf115d23bb5212ff67daed0d5432dbd","slug":"during-enrollment-will-close-watch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान रहेगी कड़ी चौकसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान रहेगी कड़ी चौकसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट और ब्लाक कार्यालय पर सुरक्षा के लिहाज से चौकसी बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का प्लान बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी।
पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में शामली जिले के थाना भवन ब्लाक में चुनाव प्रक्रिया होगी।
28 सितंबर को नामांकन होगा। इस ब्लाक में जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक से पांच शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कलक्ट्रेट में होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन ब्लाक कार्यालय थानाभवन में होगा। एएसपी वीके मिश्रा ने बताया ब्लाक कार्यालय में दो दरोगा, छह सिपाही और एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। संबंधित थानाध्यक्ष भी वहां फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में पांच दरोगा, 18 सिपाही और एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई का अभियान भी चला रखा है।
विज्ञापन
इसमें 25 सितंबर तक जिले में सभी आठ थाना क्षेत्रों से 10 हजार 698 लोगों को मुचलका पाबंद किया। इसके अलावा अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ चले अभियान में 14 हजार 600 लीटर शराब बरामद हुई, जिसमें शराब की आठ भट्टियां तोड़ी गई तथा चार फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं। साथ ही 47 अवैध शस्त्र भी बरामद हुए हैं। पुलिस कार्रवाई के बारे में चुनाव सेल के माध्यम से प्रतिदिन की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भिजवाई जा रही है।