फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dumping yard of old vehicles will soon be built in the district

जिले में जल्द बनेगा पुराने वाहनों का डंपिंग यार्ड

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dumping yard of old vehicles will soon be built in the district
शामली। व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के तहत जिले में पुराने वाहनों का डंपिंग यार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में 10 से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजने के लिए डंपिंग यार्ड बनेगा। डंपिंग यार्ड में परिवहन थाना भी संचालित होगा। डपिंग यार्ड के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने इस वर्ष बजट सत्र में व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अगस्त में लागू किया था। जिले में इस पॉलिसी पर अब काम शुरू हो गया है। 10-15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजा जाएगा। प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज शाहू का डंपिंग यार्ड स्थापना के लिए जिला मुख्यालय पर आदेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने डीएम शामली जसजीत कौर से मिलकर जिला मुख्यालय पर डंपिंग यार्ड की स्थापना के लिए परिवहन आयुक्त धीरज शाहू का पत्र सौंपकर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। डीएम ने इस बाबत एसडीएम सदर बृजेश कुमार को जिला मुख्यालय पर डंपिंग यार्ड के लिए भूमि तलाश करने के निर्देश दिए है। भूमि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन थाना भी बनेगा
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि डंपिंग यार्ड की भूमि उपलब्ध होने के बाद परिवहन थाना संचालित किया जाएगा। यार्ड में जिले के 10-15 साल पुराने वाहनों को परिवहन थाने के सुपुर्द किया जाएगा। परिवहन थानों में थाना प्रभारी संबंधित स्टॉफ तैनात होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 10-15 साल हल्के-भारी डीजल और पेट्रोल के दो हजार वाहन है।
क्या है व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी
इस पॉलिसी के हिसाब से अब देश में एक तय सीमा से पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराना होगा। ये टेस्ट वाहनों के इंजन इंजन की हालत, उनका एमिशन स्टेटस और फ्यूल एफिशिएंसी, सेफ्टी जैसे कई पैरामीटर पर होगा। यदि पुराने वाहन इस फिटनेस टेस्ट में फेल होते हैं, तो उनका पंजीकरण रद्द हो जाएगा और उन्हें स्क्रैप में भेज दिया जाएगा। कमर्शियल वाहनों का 10 साल और निजी वाहनों का 15 साल में फिटनेस टेस्ट कराना होगा।
स्क्रैप के बदले आपको क्या मिलेगा
पुराने वाहन को स्क्रैप में देने पर आपको डिपोजिट सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट के बदले वाहन कंपनियां नए वाहन पर करीब पांच फीसदी छूट देंगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इसकी घोषणा कर चुके हैं।

कोट...
- केंद्र सरकार की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के तहत जिला मुख्यालय पर डंपिंग यार्ड स्थापित होगा। इसके लिए भूमि तलाश शुरू कर दी गई है। - बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed