फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dukaan ki saajhedaari ke vivaad me khooni ranjish

दुकान की साझेदारी के विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश में गई तीन जान

Sat, 25 May 2019 10:57 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 25 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
dukaan ki saajhedaari ke vivaad me khooni ranjish
file - फोटो : amarujala
बरलाजट के किसान की हत्या के पीछे करीब तीन साल पहले दुकान की साझेदारी के विवाद को लेकर शुरू हुई रंजिश मानी जाए तो इस खूनी खेल में शनिवार को किसान की तीसरी हत्या हुई है। इससे पहले दो हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को मारे गए बरलाजट निवासी किसान सियानंद के भाई रविंद्र जिला बागपत के कस्बा बिनौली में सबमर्सिबल की दुकान करते थे। दुकान में बिनौली निवासी मनोज की साझेदारी थी। दोनों मिलजुलकर दुकान कर रहे थे। करीब तीन साल पहले मनोज की हत्या हो गई थी। इस हत्या में परिजनों ने रविंद्र और उसके भतीजे सन्नी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। करीब दो साल पहले रविंद्र और सन्नी हत्या के मुकदमे में बागपत कोर्ट में गए थे। कोर्ट में तारीख भुगतने के बाद जब दोनों शामली लौट रहे थे, तो रास्ते में बागपत के गांव टयोढ़ी के निकट रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि सन्नी गोली लगने से गंभीर घायल हुआ था। इस मुकदमे में रविंद्र के भाई सियानंद ने  बिनौली निवासी विनेशपाल, विनोद और मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में विनेशपाल जमानत पर जेल से बाहर है, जबकि विनोद और मोहित अभी जेल में है। इसी मुकदमेबाजी की रंजिश में शनिवार को सियानंद की तीसरी हत्या हुई है।
विज्ञापन


मृत किसान का भाई खुफिया विभाग में इंस्पेक्टर
शामली। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सियानंद तीन भाई थे। बड़े भाई रविंद्र की हत्या दो साल पहले हो चुकी है। उनके एक लड़का व लड़की बीकॉम में पढ़ते हैं। सियानंद के दो लड़के हैं, जिनमें बड़ा मनीष 11वीं और छोटा काला 10वीं में पढ़ता है। सियानंद का छोटा भाई जयपाल सिंह बदायूं में खुफिया विभाग में इंस्पेक्टर है। उनका बड़ा बेटा राहुल सीआईएसएफ में कमांडर के पद पर है, जबकि छोटा पुत्र अंकित यूपी पुलिस में सिपाही है जो वर्तमान में सीतापुर में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर खेत में दुबके किसान
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरेशाम हुई किसान सियानंद की हत्या के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास का इलाका दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर आए हमलावरों ने पहले किसान के साथ गालीगलौज की और उसकी घेराबंदी कर ली, जिससे उसे भागने तक का मौका भी नहीं मिला। इसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हुई तो आसपास खेतों में काम करने वाले लोग दुबक गए और हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों के पहिये थम गए। हत्या की वारदात को लेकर लोग सहम गए। हमलावरों के जाने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।


मौके से मिले दो तरह के खोखे
शामली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो कई खोखे बरामद हुए। पुलिस सूत्रों की माने मौके से पिस्टल और तमंचे के खोखे मिले है, जिससे  यह माना जा रहा है कि किसान की हत्या में दो तरह के हथियारों का इस्तेमाल हुआ। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed