फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the widening of two roads, the city will get rid of the jam

दो सड़कों के चौड़ीकरण से शहर को जाम से मिलेगी निजात

Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to the widening of two roads, the city will get rid of the jam
शामली दिल्ली मार्ग - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर को निर्माणाधीन शामली बाईपास और पानीपत-खटीमा हाईवे तक जोड़ने वाली दोनों सड़कों का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। जिससे शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जिसे शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा जाएगा। अक्तूबर माह के आखिर में उप मुख्यमंत्री का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ - करनाल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। तीनों हाईवे के शामली बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। पानीपत खटीमा हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने के लिए बाईपास प्रस्तावित है। बलवा गांव से लेकर शहर व जगनपुर गांव से लेकर शहर की एक लेन का रोड है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि दोनों हाईवे के बाईपास से लेकर शामली शहर तक इन मार्गों को चौड़ा करने, डिवाइडर बनाने आदि के प्रस्ताव शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लखनऊ मेें जाकर दिए जाएंगे। इसी माह 27- 28 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

साइमा ने दिया है प्रस्ताव
शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट व मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल की ओर से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान व एमएलसी वीरेंद्र सिंह के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम प्रस्ताव तैयार कराया गया है। जिसमें पानीपत-खटीमा हाईवे के जगनपुर-कंडेला बाईपास से लेकर शामली शहर तक आठ किमी तक सड़क का चारलेन निर्माण कराने, सड़क के मध्य डिवाडर, बिजली के पोल और लाइटें लगवाने की मांग की है। प्रस्ताव में अवगत कराया कि इस मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र है। जिसमें 150 से ज्यादा औद्योगिक इकाईयों में 12 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थाएं और आधा दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े विवाह मंडप, होटल-रेस्तंरा है। ऐसे में मार्च चौड़ीकरण से जनता को लाभ मिलेगा।

शामली पानीपत खटीमा  मार्ग

शामली पानीपत खटीमा मार्ग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed