{"_id":"5b2550554f1c1b2b428b53f5","slug":"dua-for-peace-and-tranquility-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन-चैन के लिए दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन-चैन के लिए दुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को शामली ईदगाह में तकरीर पेश करते मौलाना शौकीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ईद-उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। शामली में ईदगाह के मैदान पर ईद की नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद की नमाज अदा करने के बाद देश और दुनिया में अमन तथा तरक्की की दुआ कराई गई। राजनीतिज्ञ दलों के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आठ बजे शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह के मैदान पर मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद, मौलाना शौकीन ने कहा कि अल्लाह ने रोजा रखने और रात में तरावीह पढ़ने का हुक्म दिया। पूरे महीने इबादत की गई। कयामत के दिन सबको हिसाब देना होगा, अल्लाह की इबादत करने वाले और कुरान सुनने तथा सुनाने वालों के लिए जन्नत के दरवाजे खुलेंगे। वहीं, उन्होंने फरमाया कि इस्लाम ने इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया है। हिंदुस्तान में अमन चैन कायम रहे, इसलिए सबको एकसाथ सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर रहना चाहिए।
उधर, ईदगाह के बाहर पुलिस प्रशासन की तरफ से तंबू लगाया गया था, जहां आने वाले लोगों को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने गले मिलकर ईद की बधाई दीं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष के पति राजेश्वर बंसल, सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, सपा नेता विजय कौशिक, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, विक्रांत जावला, सुनील मलिक, सर्वेश सिंभालका, राजीव मलिक, विजेंद्र मलिक, राशिद अली पहलवान आदि ने भी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उधर, ईदगाह के बाद मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
बच्चों ने खूब खरीदे खिलौने
शामली में कैराना रोड ईदगाह मैदान के बाहर खेल खिलौने की दुकानें भी सजाई गई। ईद की नमाज अदा होने के बाद बाहर आए बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की, तो चाट पकौड़ी का भी खूब लुत्फ लिया।
पुलिस रही अलर्ट, दो घंटे बंद रहा ट्रैफिक
ईद की नमाज के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। ईदगाह मैदान के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं, कैराना रोड पर विजय चौक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। वहीं, करीब दो घंटे के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद रखा गया।
पड़ोसियों, रिश्तेदारों और परिचितों को बांटी शीर
ईद-उल फितर पर मुस्लिमों ने अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां शीर बांटकर खुशी का इजहार किया। ईद की नमाज होने के बाद ही बच्चे शीर बांटने में लग गए थे। दोपहर में युवक-युवतियां रंग बिरंगी नई पोशाक पहनकर बाजारों में घूमने भी निकले। बच्चों ने झूले झूलकर भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन