फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drug was sold without bill, raided

बिना बिल के बेची जा रही थी दवा, छापा मारा

Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drug was sold without bill, raided
थानाभवन। सीएम पोर्टल पर मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के दवा बेचने की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पहुंचकर छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर ने कई दवाओं के नमूने लिए है। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

थानाभवन कस्बे के मेन बस स्टैंड पर मौजूद मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर पर मौजूद दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर किसी ने मोबाइल की दुकान में मेडिकल स्टोर संचालन कर बिना बिल के दवाई बेचने और कुछ प्रतिबंधित दवाई बेचने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर पर कुछ संदिग्ध दवाइयों को भी कब्जे में लेकर नमूने के लिए भेजा जा रहा है, जबकि जिन दवाइयों के मेडिकल स्टोर संचालक पर बिल मौजूद नहीं है, उनकी सूची बनाई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कस्बे में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवाइयों को बेचे जाने के बारे में जानकारी न होना बताया। उनका कहना था कि अगर इस तरह की सूचना मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से कई मेडिकल स्टोर के शटर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed