फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle occurred all night, day and night mercury rolled

पूरी रात हुई बूंदाबांदी, दिन और रात का पारा लुढ़का

Mon, 16 Nov 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred all night, day and night mercury rolled
पूरी रात हुई बूंदाबांदी, दिन और रात का पारा लुढ़का
विज्ञापन

शामली। रविवार की शाम प्रारंभ हुई बूंदाबांदी पूरी रात रुक रुककर होती रही। बूंदाबांदी के बाद सोमवार को दिन का तीन डिग्री और रात का दो डिग्री पारा लुढ़क गया। इसके बाद, तेज हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज बदल जाने से सोमवार को सुबह हलकी धूप शाम के समय बादल छाए जाने से मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार पांच दिन में रात का पारा ओर गिरने से कड़ाकेदार ठंड बढ़ेगी।

रविवार की शाम चार बजे के बाद आकाश में बादल छा जाने और बूंदाबांदी थोड़ी देर तक हुई। रविवार को देर रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी प्रारंभहो गई। रुक -रुक कर पूूरी रात बूंदाबांदी होती रही। सोमवार को सुबह हलकी धूप निकली। पूरे दिन धूप के बावजूद ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। शाम चार बजे के बाद आकाश में बादल छा जाने से मौसम ठंडा रहा। बूंदाबांदी के बाद सोमवार को पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार की रात हुई रुक रुककर बूंदाबांदी मात्र एक एमएम दर्ज की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाएगा। शनिवार तक मौसम सामान्य रहने के बाद अगले छह दिनों में कड़ाके की ठंड होने से न्यूनतम पारा सात-आठ डिग्री लुढ़केगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed