फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drink lentils and rice water, eat seasonal fruits

दाल-चावल का पानी पिएं, मौसमी फल जरुरर खाएं

Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drink lentils and rice water, eat seasonal fruits
शामली में अपने गांव में महिला को जानकारी देती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा प्रियंका - फोटो : SHAMLI
दाल-चावल का पानी पिएं, मौसमी फल खाएं
विज्ञापन

शामली। अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर पर राष्ट्रीय सेवायोजना से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने अपने आसपड़ोस की महिलाओं को हेल्थ टिप्स देने की मुहिम चलाई। पहले ही ऑनलाइन ट्रेनिंग ले चुकी इन छात्राओं ने गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों में जाकर उन्हें बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में उन्हें फिट रहने के लिए किस तरह का भोजन लेना चाहिए । पेश है रिपोर्ट-
गेहूं की रोटी जरूर खाएं
अतर सिंह डिग्री कालेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने अपने आसपड़ोस के घर में जाकर महिलाओं को बताया कि जल जीव द्रव्य का मुख्य तत्व है। सभी उपाय क्रिया जल की उपस्थिति में ही होती हैं गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। साथ ही खून की कमी पूरी करने को आयरन की गोली लेनी चाहिए। फाइबर की पूर्ति के लिए गेहूं की रोटी और दलिया खाएं।
विज्ञापन

दाल-चावल का पानी भी पिएं
गांव हरड़ की प्राची ने अपने गांव में आसपड़ोस की गर्भवती और हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं के यहां जाकर उन्हें जानकारी दी। बताया कि वह अपने खाने में दूध ,दही दलिया और सलाद को जरूर शामिल करें। भावना नाम की महिला की आठ महीने की बेटी है। उसे बताया कि दाल और चावल का पानी पिलाएं। दाल के पानी से आटा गूथकर रोटी बनाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ और सोयाबीन भी जरूरी
अतर सिंह डिग्री कालेज थानाभवन की की बीए सेकेेंड ईयर की छात्रा शिवानी ने अपने पड़ोस में जाकर छह माह की गर्भवती महिला को बताया कि उसे खाने में गुड़ ,चना सोयाबीन, दालें ओर दही के अलावा हरी सब्जियों का भी सेवन करना चाहिए। कैल्शियम पूर्ति के लिए दिन में एक लीटर दूध जरूर पीना चाहिए।
कोरोना से अलर्ट रहेें गर्भवती महिलाएं
कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा सोबिया ने अपने मोहल्ले की महिलाओं को स्वस्थ रहने की टिप्स देते हुए बताया कि इन दिनों कोरोना चल रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बेहद सचेत रहने की जरूरत है। वे अपने खाने में नींबू, संतरा, लहसुन, पालक ,बादाम, दही हरी सब्जी इलायची ,लौंग इलाइची भी लेेनी चाहिए।

कैल्शियम बढ़ाने के लिए रोज दूध पिएं
गांव हरड़ निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एनएसए वालियंटर रीता ने अपने गांव में अपने पड़ोस में कविता के घर जाकर उसे हेल्थ टिप्स दिए। कविता को तीन महीने का बेटा है। कविता को बताया कि वह खाने में दाल, चना, हरी सब्जी अधिक से अधिक खाएं । दूध भी रोज पीना है। अपने तीन महीने के बच्चे को अपना ही दूध पिलाने की सलाह दी। रीता ने सात घरों में महिलाओं को टिप्स दिए।

शामली में महिला को हेल्थ चार्ट बताती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा प्राची

शामली में महिला को हेल्थ चार्ट बताती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा प्राची- फोटो : SHAMLI

शामली में महिला को हेल्थ टिप्स देती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा शिवानी

शामली में महिला को हेल्थ टिप्स देती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा शिवानी- फोटो : SHAMLI

शामली में अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ  दिवस पर स्वास्थ संबधी जानकारी देती राष्ट्रीय सेवा योजना

शामली में अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ संबधी जानकारी देती राष्ट्रीय सेवा योजना - फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव में महिला को स्वास्थ संबधी जानकारी देती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा सो?

शामली क्षेत्र के गांव में महिला को स्वास्थ संबधी जानकारी देती राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा सो?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed