फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Dose' of formality in the name of health fair

स्वास्थ्य मेले के नाम पर औपचारिकता की ‘खुराक’

Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Dose' of formality in the name of health fair
थानाभवन में साढ़े 12 बजे स्वास्थ्य मेले में खाली पड़ी अधिकारियों की कुर्सियां। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन।
विज्ञापन

समय : सुबह 10:30 बजे
स्थान : कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय का परिसर
आयोजन : स्वास्थ्य विभाग का ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला
स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के उपचार, सुझाव व लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के 20 विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मेले का लाभ उठाने को करीब एक हजार लोगों ने पहुंचकर पंजीकरण भी कराया, लेकिन हैरत की बात ये है कि पहले तो मेले में अपनी जिम्मेदारी संभालने को लगभग आधे विभागों ने उपस्थिति ही दर्ज नहीं कराई।
ऊपर से जो अधिकारी मेले में पहुंचे भी तो वह भी साढ़े बारह बजते-बजते अपना बोरिया-बिस्तर उठाकर घर को चलते बने। इसी का परिणाम है कि 12:30 बजे तक मेले में एकाध डॉक्टर या अधिकारी-कर्मचारी ही मौजूद मिले। अब इसे औपचारिकताओं का मेला न कहें तो और क्या कहें।
विज्ञापन

मंत्री के भतीजे ने किया शुभारंभ
चिकित्सालय परिसर में शनिवार को पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के भतीजे अर्जुन राणा व ब्लॉक प्रमुख के पति दीपक कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में डेंटल सर्जन विकास त्यागी, टीबी के डॉ. कुलदीप सहरावत, होम्योपैथी के डॉ. विनय, मुनेश, अंकुज, वीएस मलिक ने लोगों का उपचार किया। आयुष विभाग ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बांटे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं खाद्य विभाग की ओर से प्रजंन सिंह, नरेश कुमार ने भी लोगों को खान-पान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क का दिखा अभाव
कोरोना का खतरा बढ़ने पर प्रशासन की ओर से जिले में सार्वजनिक व भीड़ वाली जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। मेले के लिए गाइड लाइन जारी की गई थी कि इसमें सहयोग देने वाले अधिकारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, लेकिन प्रशासन के यह आदेश मेले में धता साबित हुए। अधिकांश अधिकारी बिना मास्क के ही मेले में शामिल हुए।

सर्वर ठप होने के कारण नहीं बने आयुष्मान कार्ड
मेले में जहां कई लोगों ने अपना उपचार कराया, वहीं कई लोग निराश वापस लौटे। क्षेत्र के महेंद्र कुमार, सचिन ने बताया कि वह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर में आए थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed