फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door to door waste collection increased by one month

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की एक माह बढ़ी ठेका अवधि

Thu, 07 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Door to door waste collection increased by one month
शामली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की ठेका अवधि एक बार फिर एक माह के लिए बढ़ा दी गई है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पुरानी कंपनी की ठेका अवधि का समय 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली ने 2019 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका झांसी की प्राइवेट कंपनी आरव एसोसिएट को दिया था। नगरपालिका ठेका कंपनी को 35 रुपये की दर से भुगतान कर रही है। कंपनी के ठेके की अवधि 31 मार्च को पूरी हो रही थी, लेकिन कोरोना के कारण पालिका ने ठेका अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया। इसके बाद फिर ठेका अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। 18 नवंबर को पालिका की बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ सभासदों ने हंगामा किया था। इसके बाद बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का पुन: ठेका छोड़े जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। दिसंबर महीने में नया ठेका छोड़ने के लिए टेंडर निकालकर प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्थानीय कंपनी ने 29 रुपये की दर से ठेका लेने का टेंडर डाला था। टेंडर में कम रेट पर ठेका लेने वाली कंपनियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि एक जनवरी से नए ठेके के अनुसार कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पालिका ने पहली कंपनी के ठेके की अवधि एक माह बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की ठेका अवधि बढ़ाकर 31 जनवरी तक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed