फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door-to-door survey started to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर-टू-डोर शुरू हुआ सर्वे

Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door survey started to prevent corona infection
शामली/कैराना। जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रविवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू हो गया है। सीएचसी शामली में भाजपा जिलाध्यक्ष और सीएमओ ने स्वास्थ्य टीमों को जांच किट देकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव और फैलाव रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जनपद में रविवार से यह अभियान शुरू किया गया। सीएचसी शामली में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और सीएमओ संजय भटनागर ने इस स्वास्थ्य टीमों को जांच किट देकर शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 484 टीमें सर्वे में लगाई गई है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। एक टीम को एक दिन में 50 घरों में प्रत्येक सदस्य की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

कैराना में ब्लाक कार्यक्रम व मानिटरिंग अधिकारी अतुल गर्ग व आरिश खान ने बताया कि 10 दिन तक लगातार 101 टीमें ब्लाक क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों व 18 मजरों और कस्बे के सभी 25 वार्डों में घर घर जाकर सर्वे करेगी। अभियान के पहले दिन रविवार को 101 टीमों ने 22 सुपरवाइजरों की देखरेख में 5789 घरों में 33 हजार 806 लोगों का सर्वे किया। इस दौरान 63 लोग हाई ब्लड शुगर, हाइपर टेंशन, कैंसर व किडनी की बीमारी से ग्रस्त पाए गए। इनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed