फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door, these women's college games

महिला महाविद्यालय में हुए इन डोर गेम्स

Wed, 23 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 23 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Door, these women's college games
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा कांधला स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को तीन आयोजन हुए। कौमी एकता सप्ताह के तहत साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद तथा अंग्रेजी विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जबकि क्रीड़ा समिति की तरफ से इंडोर गेम प्रतियोगिता कराई गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर सतेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द पर आज की आवश्यकता का विषय बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


इस विषय का उद्देश्य युवा पीढ़ी को एकता की शिक्षा देना है। यदि सभी संप्रदाय एवं समूह एक साथ मिलकर राष्ट्र हित में चिंतन मनन करें तो अवश्य ही हमारा राष्ट्र अनंत होगा। इसके पश्चात क्रीड़ा समिति द्वारा 2016-17 की वार्षिक इंडोर गेम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ प्रतियोगिता पर बैडमिंटन, शतरंज, टेबल, टेनिस, वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बैडमिंटन के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंग्रेजी विभाग    की ओर से विभाग प्रभारी डॉक्टर दीप्ति चौधरी के निर्देशन में भी निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं के आयोजन से महाविद्यालय में समारोह जैसा माहौल है। इस दौरान डॉक्टर सतेंद्र प्रसाद, डॉक्टर ब्रजभूषण, डॉक्टर डॉ विजेंद्र, डॉक्टर दीप्ति चौधरी, डॉक्टर चंदन कुमार, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर वंदना भारद्वाज, माधुरी पाल संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed