{"_id":"678019c0bf0bbd3c5f039529","slug":"dont-be-afraid-of-hmpv-keep-taking-precautions-shamli-news-c-26-1-smrt1048-134943-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एचएमपीवी से घबराएं नहीं, सावधानी बरतते रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एचएमपीवी से घबराएं नहीं, सावधानी बरतते रहें
Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरस की भारत में दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। भारत सरकार ने इसे लेकर गाइड लाइन जारी की है। हालांकि प्रदेश में अभी तक इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सामान्य वायरस है। इससे घबराएं नहीं सावधानी बरतें। लक्षण नजर आने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
चीन के कई हिस्से में ह्यूमन मेटोन्यूमो वायरस (एचएमपीवी) फैल रहा है। इसके मरीज वहां लगातार बढ़ रहे हैं।
इस वायरस की दक्षिण भारत में दस्तक देने से भारत सरकार की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसके लक्षण भी कोरोना से मिलते जुलते हैं। इसलिए सावधानी भी उसी तरह से बरतनी है, जिस तरह से कोरोना के समय में बरती गई। हालांकि यह सामान्य वायरस है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सावधानी बरतने की जरूरत है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एचएमपीवी श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला सामान्य वायरस है। श्वसन तंत्र रोगों के समान ही सर्दी, जुकाम और फ्लू के साथ सांस लेने में परेशानी होने जैसे लक्षणों के साथ सर्दी के मौसम में होने की संभावना बढ़ जाती है। सरकार की तरफ से इस वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। जनपद में अभी इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं।