फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Don't harvest paddy without SMS: Shivkumar

एसएमएस के बगैर न करें धान की कटाई : शिवकुमार

Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Don't harvest paddy without SMS: Shivkumar
शामली। माजरा रोड स्थित कृषि भवन में बृहस्पतिवार को जिले में पंजीकृत कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों और धान के किसानों की बैठक हुई। जिसमें उपनिदेशक कृषि डॉ. शिव कुमार केसरी ने कहा कि कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर मालिक एसएमएस के बगैर धान की फसल की कटाई नहीं करेगा। ऐसा करने वाले की कंबाइन हार्वेस्टर जब्त करा ली जाएगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि अब धान की फसल कटाई का समय नजदीक है। इसलिए कोई भी किसान बगैर एसएमएस कंबाइन हार्वेस्टर से अपनी फसल की कटाई न कराए। उन्होंने किसानों-कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव और फसल अवशेष न जलाने से होने वाले लाभों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए शासन को किसी भी फसल के अवशेष जलाने पर कार्रवाई के आदेश दिए है। फसल अवशेष जलाने, पराली तथा गन्ने की पत्ती या कोई भी अन्य फसल अवशेष की कोई घटना प्रकाश में आती है, तो दो एकड़ से कम तक 2500 रुपये प्रति घटना, पांच एकड़ तक 5000 रुपये प्रति घटना, पांच एकड़ से अधिक 15000 रुपये प्रति घटना का अर्थदंड कृषक पर लगाकर उसकी वसूली राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed