फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Document went back to the crime branch

दस्तावेज लेकर लौट गई क्राइम ब्रांच

Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Document went back to the crime branch
कैराना। सांसद हुकुम सिंह द्वारा आठ महीना पूर्व उठाए गए पलायन प्रकरण के संबंध में जांच करने आई मेरठ क्राइम ब्रांच टीम ने कैराना कोतवाली पुलिस से पलायन की सूची, गुड्डी हत्याकांड और रंगदारी के कारण 2014 में हुई तीन व्यापारियों की हत्या के मुकदमों से संबंधित कागज जुटाए और मेरठ लौट गई। 
विज्ञापन

 

जून 2016 में भाजपा सांसद हुकुम सिह ने यह मुद्दा उठाया था और कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। उन्होंने कहा था कि गुंडागर्दी के कारण कैराना क्षेत्र के लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। इसके बाद कैराना पलायन प्रकरण देश भर में सुर्खियां बन गया था। मामले में मानवाधिकार आयोग ने भी जांच की थी और माना था कि खराब कानून व्यवस्था के कारण लोग दहशत में हैं। 

विज्ञापन

 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को कैराना पहुंची। टीम में इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने कैराना कोतवाली पुलिस से 2014 में रंगदारी के कारण हुई व्यापारी विनोद सिंघल, शिवकुमार उर्फ शंकर और राजेंद्र उर्फ राजू की हत्या से संबधित कागजों की फोटोकॉपी हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा अप्रैल 2016 में अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी कश्यप की हत्या के संबधित मुकदमे की फाइल की कॉपी ली। उन्होंने भाजपा सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी की गई 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची का भी अवलोकन किया। इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed