{"_id":"58a1f7d54f1c1b5a33d8500a","slug":"doctors-were-opposed-to-the-parallel-arrangement","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने िकया समांतर व्यवस्था का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने िकया समांतर व्यवस्था का विरोध
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा विधि विपरीत समांतर व्यवस्था कायम करने के विरोध में जिले के डॉक्टरों ने कलक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि महानिदेशालय में चल रही समांतर व्यवस्था को नहीं रोका गया, तो प्रदेश भर के डॉक्टर आंदोलन करेंगे।
सोमवार को प्रोविनशियल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, महासचिव डॉक्टर सचिन वैश्य के आह्वान पर जिले के सरकारी डॉक्टरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा और बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा समांतर व्यवस्था में महानिदेशक प्रशासन सृजित करना चाहता है। उन्होंने समांतर व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा किया जाना लोक हित और विधि विरुद्ध है।
निदेशक प्रशासन का पद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संवर्ग के अधिकारियों को दिया जाए। शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए पूर्व में सृजित विशेष सचिवों के दो पदों में से एक पद को उच्चीकृत करते हुए प्रमुख सचिव स्तर का तथा पद सचिव स्तर का किया जाना चाहिए। अविलंब स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा संवर्ग के अधिकारियों की तैनाती की मांग की है। इस दौरान डॉक्टर सफल कुमार, डॉक्टर जगमोहन, अनुपम सक्सेना, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर रामनिवास, नवनीत मौजूद रहे।