फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not go to Tehsil-Collectorate now, the threat of corona has not been postponed

तहसील एवं कलक्ट्रेट में भी ना जाए, घर बैठे ही कंट्रोल रूम

Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not go to Tehsil-Collectorate now, the threat of corona has not been postponed
शामली। कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने व घर के अंदर रहने व अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि बाजारों में भीड़भाड़ ना लगाएं। शासन और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। जिले में लगातार संक्रमण बढ़ने लगा है। अब कार्यालयों में भी कोरोना के केस आने लगे हैं, इसलिए कोविड-19 से सतर्कता व बचाव रोकथाम हेतु प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य हेतु परम आवश्यक है, वह सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। लॉकडाउन का पालन करें। तहसील एवं कलक्ट्रेट में भी ना जाए। घर बैठे ही कंट्रोल रूम नंबर-01398 270203 पर एवं ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करें, जिसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार हित एवं स्वयं के स्वास्थ्य को देखते हुए अपने घर में ही रहें। घर में रहना ही इसका एक सबसे बड़ा उपचार है, यदि फिर भी आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर निकले तो अनिवार्य रूप से अपने मुंह को फेस कवर, गमछा, रुमाल से ढककर निकले। प्रोटोकॉल का अनुपालन करें, ताकि कोरोना जैसी महामारी बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed