फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM warns, give information about joining Tablighi Jamaat otherwise action will be taken

डीएम ने चेताया, तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले सूचना दें अन्यथा होगी कार्रवाई

Tue, 31 Mar 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM warns, give information about joining Tablighi Jamaat otherwise action will be taken
डीएम ने चेताया, तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले सूचना दें अन्यथा होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस (कोविड-19) वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डीएम जसजीत कौर ने जनपदवासियों से अपील की है कि हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली में आयोजित तब्लीगी, जमात में देश- प्रदेशों के लगभग आठ हजार लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अत्यधिक संख्या में विदेशी लोग भी शामिल हुए थे। इन लोगों को आगे आकर प्रशासन को सूचना देनी होगी। सूचना नहीं देने पर लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात में यदि जनपद का कोई व्यक्ति शामिल हुआ हो, तो उनसे अनुरोध है कि वे स्वयं जनपद शामली मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 01398-270203 पर एवं जनपद के उप जिलाधिकारियों - उप जिलाधिकारी शामली मोबाइल नंबर - 9454417006, उप जिलाधिकारी कैराना मोबाइल नंबर - 9454417007, उप जिलाधिकारी ऊन मोबाइल नंबर - 9454449616 एवं सीएमओ शामली के मोबाइल नंबर- 8218049208 एवं सीएचसी शामली में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9389706728 पर अपने नाम पता व मोबाइल नंबर/दूरभाष संख्या सहित तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसा प्रबंधकों निर्देश दिए कि 12 मार्च के बाद जो भी व्यक्ति शहर ग्रामीण क्षेत्र में विदेश से आए हैं, वे इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed