फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM warns

डीएम ने दी चेतावनी

Wed, 08 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 08 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
DM warns
शामली कलक्ट्रेट में तहसील दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली/कैराना। डीएम सुजीत कुमार ने अधिकारियों को   निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनें तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


मंगलवार को कैराना तहसील में डीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण समय से करें। लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में 53 शिकायर्तें आइं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। कैराना निवासी यामीन, हनीफ, रियासत आदि ने मोहल्ले में टंकी की पाइप लाइन बिछवाने, बरनावी निवासी आलमदीन ने गांव में वन          विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की।
विज्ञापन


ऊंचा गांव निवासी देवेंद्र ने गांव के तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम दभेड़ी खुर्द निवासी मोशिना ने गांव में       लोहिया आवास बनवाए जाने की मांग की। किशोरपुर निवासी ऋषिपाल ने सरकारी नल लगवाने, तीतरवाड़ा निवासी धीर सिंह ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकेात्तर महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा सैनी और बीएससी की द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी निवासी ऊंचा गांव ने विद्यालय से छात्रवृत्ति नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस दौरान एसपी विजय भूषण, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम रामअवतार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, परियोजना निदेशक बलीराम, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी, जिला कृृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा,  एआर कोआपरेटिव राजीव कुमार, बीडीओ दिनेश सिंघल, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।  


उधर, शामली में तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम भरत पांडेय ने की। भूमि विवाद, पेंशन दिलाने और राशन कार्ड बनने में गड़बड़ी की शिकायतें प्रमुख रहीं। एएसपी अनिल कुमार झा, एसडीएम महेंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, नायब तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, जिलेदार अंबुज कुमार, पूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र, रवि यादव और विकास खंड अधिकारी प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed