फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM upset over rejection of application

Shamli News: आवेदन निरस्त करने पर बिफरे डीएम

Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
DM upset over rejection of application
कलक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी। सूचना विभाग - फोटो : mathura
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में बैंकों की योजना में ऋण के लिए 50 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जाने के मामले में डीएम अरविंद कुमार चौहान बैंक शाखा प्रबंधकों पर भड़क उठे। शाखा प्रबंधकों पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 एकल खिड़की योजना निवेश मित्र योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने बताया कि योजना में 1000 लक्ष्य के सापेक्ष 420 आवेदन पत्र बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए भेजे गए थे, लेकिन बैंकों की ओर से सहयोग नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से इस योजना की प्रगति खराब है। मुंडेट कला पंजाब नेशनल बैंक शाखा समेत कई बैंकों ने योजनाओं के 50 से ज्यादा आवेदन निरस्त कर दिए गए है। डीएम ने बैंक के शाखा प्रबंधकों से नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए योजना में प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र से पूर्वी यमुना नहर खेडी करमू तक नाले की सफाई कराने का बजट जारी करने, सहारनपुर तिराहे से लेकर कैराना औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क निर्माण की धनराशि अवमुक्त करने का मुद्दा उठाया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह को सहारनपुर तिराहे से लेकर कंडेला बाईपास तक शासन को रिमांडर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में आईआईए के चेयरमेन आशीष जैन, साइमा और लघु भारती के चेयरमेन अंकित गोयल, अभिनव बंसल, विशाल गुप्ता, सुधीर धीमान, जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त, जैस्मिन फौजदार, सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी। सूचना विभाग- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed