{"_id":"5a5e435b4f1c1b80268b4c1d","slug":"dm-over-inflicted-over-60-lakh-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख बकाया होने पर भड़के डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख बकाया होने पर भड़के डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांव अलीपुर में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांव अलीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि खंद्रावली रोड पर पटरी टूटी हुई है, जिस कारण राहगीरों एवं किसानों को भारी परेशानियों का करना पड़ता है।
गांव की निकासी का गंदा पानी भी बारिश के मौसम में कच्चे नाले से सीधे कब्रिस्तान में भर जाता है। डीएम ने दोनों के जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, अधिकारियों द्वारा डीएम को बताया कि इस गांव की आबादी लगभग साढे़ हजार है, इसमें विद्युत कनेक्शन कुल 312 हैं।
जबकि घर 612 हैं। तभी डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को बुलाया और कहा कि क्या गांव में बाकी सभी लोग बिजली चोरी करते हैं। तो बताया गया कि पूर्व में चेकिंग अभियान चलाकर 37 बिजली चोरों के खिलाफ कोतवाली पर नामजद अभियोग दर्ज कराया गया था। गांव में जो कनेक्शन हैं, उनमें 60 लाख 80 हजार रुपये बकाया हैं। इतना सुनते ही डीएम ने पूरे गांव की बिजली सप्लाई काट दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि वे मुकदमों में नामजद सभी बिजली चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।
विज्ञापन
डीएम ने बकाया अदा नहीं करने तक बिजली सप्लाई नहीं करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद स्कूल की बाउंड्री वॉल नहीं होने पर बीएसए को भी डीएम ने सुना और सरकार की ओर से एक लाख रुपये देकर बाकी ग्राम प्रधान अपनी ओर से लगाकर बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्कूल में तैनात एक अध्यापक विपिन अनुपस्थित मिलें, जिनसे स्पष्टीकरण दिये जाने की बात कही गई। इस दौरान एक युवक को झूठी शिकायत करने पर पुलिस को हिरासत में ले लेने के निर्देेश दिए। बाद में डीएम ने प्रधान को मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने प्रधान पर आधा दर्जन से अधिक शौचालय नहीं बनवाने के आरोप लगाए। डीएम ने डीपीआरओ को सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अभयराज पांडेय, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, बीडीओ कृष्णपाल चौधरी, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
उधर, कैराना में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ कैराना के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में संग्रह अमीनों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संग्रह अमीनों ने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर महिपाल शर्मा, शकील अहमद, शिवकुमार, संजय सिंह, गोपाल सिंह, श्यामपाल सिंह, साजिद अली आदि रहे।