{"_id":"6918db0b008bed052e02925f","slug":"dm-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-153647-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नेत्रहीन अधेड़ ने जिलाधिकारी से लगाई शादी करवाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नेत्रहीन अधेड़ ने जिलाधिकारी से लगाई शादी करवाने की गुहार
विज्ञापन
शामली। थाना भवन क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी एक नेत्रहीन अधेड़ ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा और जल्द शादी कराने की गुहार लगाई है।
नेत्रहीन व्यक्ति ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव में अकेला रहता है और दृष्टिहीन होने के कारण स्वयं अपना भरण-पोषण करने में भी सक्षम नहीं है। इस बीच उसके परिवार के कुछ सदस्य उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है।
आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह भयभीत है। ऐसे में उसने जिलाधिकारी से कहा कि उसकी शादी कराई जाए, जिससे उसे सहारा मिल सके और भविष्य सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग और संबंधित एसडीएम को नेत्रहीन अधेड़ की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।