{"_id":"61fad40977c80c4b94188cfd","slug":"dm-issued-affectionate-call-letter-for-women-shamli-news-mrt5755891115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने महिलाओं के लिए जारी किया स्नेहिल आह्वान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने महिलाओं के लिए जारी किया स्नेहिल आह्वान पत्र
शामली कलक्ट्रेट में मतदान के लिए स्नेहिल आह्वान पत्र वितरित करती डीएम।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। विधानसभा चुनाव में महिलाओं के अधिक से अधिक मतदान के लिए डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को स्नेहिल आह्वान पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र जनता का शासन है। इसमें जनता अपने वोट द्वारा प्रतिनिधि चुनती है। चुने गए प्रतिनिधि केंद्र एवं राज्य में सरकार का गठन करते हैं। चुनाव ही लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत होती है। लेकिन चुनाव के समय वोट प्रतिशत बहुत कम होता है। बहुत से लोग वोट देने के अधिकार के प्रति उदासीन होते है। इस कारण सरकार के गठन में सबकी भागेदारी नहीं हो पाती। मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए शत-प्रतिशत महिला मतदाताओं को मतदान करना चाहिए। इस दौरान जिले की सभी महिला अधिकारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।