{"_id":"6283ee9e93d1a5260d56c230","slug":"dm-honored-36-children-who-returned-after-winning-medals-shamli-news-mrt5890138192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण-सिल्वर पदक प्राप्त 36 बच्चों को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण-सिल्वर पदक प्राप्त 36 बच्चों को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित अबेकस के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ब्रेनोब्रेन अबेकस इंस्टीटयूट की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने स्वर्ण पदक और सिल्वर पदक जीत कर लौटे बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन में सही दिशा दिखाने और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में माता-पिता की भूमिका अहम होती है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अबेकस छात्रों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्रेनोब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट शामली की संचालिका ऊमा जैन ने डीएम जसजीत कौर ने अवगत कराया कि संस्था ने 7वें अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में 75 देशों के 25000 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें शामली ब्रांच के 36 बच्चों ने चैंपियंसशिप और स्वर्ण पदक व सिल्वर प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रेनोब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट बच्चों की शिक्षा एवं बौद्धिक शिक्षा पर काम करता है।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को डीएम ने गोल्ड- सिल्वर मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर जनपद के 36 बच्चों के ब्रेन शक्ति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल प्राप्त करना गौरव की बात है। डीएम ने कहा कि बच्चों को जीवन में सही दिशा दिखाने और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में माता-पिता की भूमिका होती है। उन्होंने कहा घर का माहौल अच्छा हो। माता-पिता का सम्मान करें। बच्चे जब माता-पिता में वह सब देखेंगे तो वह सब बातें बच्चों का लाइफस्टाइल का पार्ट बन जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उद्यमी आलोक जैन, आशीष जैन, पीयूष जैन, वीना अग्रवाल, निर्मला मालिक, रंजीता अग्रवाल व ऊमा जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सचिन जैन ने किया।