{"_id":"342f2c5c5b620c2d5c54cad452102f02","slug":"dm-had-camped-outside-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के बाहर डाला डेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
शामली। बेमियादी धरने के दूसरे दिन भी भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने रात में डीएम कार्यालय के बाहर बरामदे में बिस्तर लगा लिया। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदेश व्यापी बेमियादी धरना रविवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरनारत कार्यकर्ताओं की सुध लेने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। धरना स्थल पर हुई सभा में मंडल महासचिव सतपाल पहलवान और जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि बेमियादी धरने के बाद भी प्रदेश सरकार नहीं चेती है। सोमवार को बेमियादी धरना स्थल पर विशाल पंचायत की जाएगी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को भी बुलावा भेजा गया है। आज किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। पिछले साल का गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है।
दो माह से गन्ने का नया पेराई सत्र चल रहा है, अभी तक जिले के चीनी मिल मालिकान नए पेराई सत्र का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2016-17 पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने, पिछले वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत कराए जाने, विद्युत निगम द्वारा किसानों पर बकाया बिलो को लेकर दर्ज हुई एफआईआर पर तुरंत रोक लगाकर सम्मन शुल्क की वसूली
विज्ञापन
बंद करने आदि की मांग की गई। बेमियादी धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, मंडल महासचिव सतपाल पहलवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल, मंडल महासचिव विवेक कालखंडे, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर पटवारी, जिला सचिव कपिल खाटियान, पुष्पेंद्र निर्वाल, धीरज चौधरी ऊन, मास्टर जावेद, अमित निर्वाल, प्रहलाद सिंह बरंखडी, शाहजाद लुहारी धरने पर बैठे। अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह ने और संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने की।