फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM expressed displeasure at the lack of operation in CHC

-शामली सीएचसी में कम आपरेशन पर डीएम नाराज- -डीएम ने की सुरक्षा योजना की समीक्षा, शत प्रतिशत करे भुगतान

Wed, 24 Feb 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure at the lack of operation in CHC
सीएचसी में कम आपरेशन होने पर डीएम ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए योजना में शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। डीएम ने शामली सीएचसी में कम आपरेशन होने पर नाराजगी जताई
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की जानकारी लेकर कहा कि योजना में शत-प्रतिशत भुगतान करें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की जानकारी लेकर योजना में महिलाओं को मिलने वाली किस्त के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पूछा कि योजना में लाभार्थियों को किस्त समय से दी जा रही है अथवा नहीं। उन्होंने पीएचसी हरड़ फतेहपुर एवं जलालाबाद को प्रसव इकाई के रूप में चिह्नित करते हुए डिलिवरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में ऑपरेशन कम होने के चलते नाराजगी प्रकट की। बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बनाए गए गोल्डन कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुल 69681 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिसमें गोल्डन कार्ड बनाने में जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामवार कैंप आयोजित कर गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को प्रत्येक माह समय से आशाओं का भुगतान करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सफल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सागर, एसएमओ डब्ल्यूएचओ ईशा गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार वास्तव, मोहन लाल शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed