फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM distributed checks to the needy

-डीएम ने असहाय गरीब लोगो को बांटे चेक -रेड क्रॉस सोसाएटी ने मदद करने का लिया निर्णय-

Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM distributed checks to the needy
शामली कलक्ट्रेट में रेडक्रॉस सोसाएटी की ओर से असहाय लोगों को चैक देती डीएम जसजीत कौर व कुशांक चौह - फोटो : SHAMLI
डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे चेक
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट में रेडक्रास सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने असहाय लोगों की मदद के लिए 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे हैं। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन कुशांक चौहान ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में खानपुर गांव निवासी जयद्धथ की कैंसर की बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई थी। शामली के मोहल्ला अटल विहार निवासी संजय ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों पैरों के कट जाने पर आर्थिक सहायता मांगी थी। दोनों मामलों में जांच करते हुए रेडक्रस सोसायटी द्वारा 10-10 हजार रुपये की सहायता करने का निर्णय लिया था। ब्लड बैंक के संचालक अजय संगल द्वारा अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये और दोनों पीड़ितों को 20-20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इस मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, सोसायटी के सचिव डॉ. केपी सिंह, अजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed