{"_id":"619fe010d990f45c2b72a71e","slug":"dm-angry-over-less-purchase-of-paddy-shamli-news-mrt5663617105","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की कम खरीद पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की कम खरीद पर डीएम नाराज
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में धान खरीद की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
धान की कम खरीद पर डीएम नाराज
शामली। जिले में धान खरीद के एक हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 226 किसानों से 693.72 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। जो लक्ष्य का 69.37 प्रतिशत है। कम खरीद पर पीसीएफ-भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारियों से जवाब मांगा गया है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने खरीद केंद्रों के प्रभारियों ने धान खरीद की प्रगति को लेकर बैठक ली। समीक्षा बैठक में डीएम जसजीत कौर ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार से धान खरीद की जानकारी ली। उन्होंने बताया गया कि जिले भर दस धान खरीद केंद्रों पर धान खरीद का एक हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 226 किसानों से कुल 693.72 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 69.37 प्रतिशत हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद पर डीएम जसजीत कौर ने नाराजगी प्रकट करते हुए खरीद एजेंसी पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बैठक में डीएम ने प्रतिदिन कृषकों से संपर्क कर कृषकों को प्रोत्साहित करते हुए एक सप्ताह के भीतर धान खरीद में प्रभावी प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान केंद्र प्रभारियों को दैनिक क्रय लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक दशा में खरीद करने के निर्देश दिए। धान खरीद में लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, सभी एजेंसी प्रभारी और सभी दस क्रय केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।