{"_id":"5814ebc14f1c1b1f66bc1d5f","slug":"diwali-is-the-sale-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली बाद होगी भूमि की खरीद-फरोख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली बाद होगी भूमि की खरीद-फरोख्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाईपास रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से मालैंडी होकर झिंझाना तक मिनी बाईपास बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय से दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुुुर मार्ग को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई वाले मिनी बाईपास का उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार, डीएम सुजीत कुमार, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के अफसरों ने निरीक्षण किया। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि दीपावली बाद मिनी बाईपास की भूमि खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।
पूर्वी यमुना के किनारे ग्राम मुंडेट, बंधेव, गोहरनी, भैसवाल गांवों में जिला मुख्यालय, जिलास्तरीय अधिकारियों के आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से लेकर महरमपुर और बनत कस्बे की भूमि से होकर दिल्ली-सहारनपुर, यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाला सात मीटर चौड़ाई वाला मिनी बाईपास स्वीकृत है।
इस बाईपास पर महरमपुुुुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश शासन ने योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार के अथक प्रयास से तीन करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए छह माह में मिनी बाईपास का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार व डीएम सुजीत कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, तहसीलदार वीके मित्तल समेत आला अफसरों ने मिनी बाईपास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि मिनी बाईपास के लिए किसान भूमि देने की आम सहमति है। दीपावली बाद किसानों से भूमि खरीदने कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से मालैंडी गांव से होकर झिंझाना कस्बे तक नाले की पटरी पर मिनी बाईपास निकालने को लेकर योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार से वार्ता हुई है। भैसवाल से लेकर मालैंडी गांव से होकर झिंझाना तक मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अफसरों से इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।