फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali festival celebrated with enthusiasm and gaiety

उत्साह और उल्लास के साथ मनाई दीपावली

Sat, 06 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrated with enthusiasm and gaiety
शामली दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा शहर - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। दीपावली के मौके पर जिला दीपों की रोशनी और रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। मध्य रात्रि तक आतिशबाजी होती रही। घरों-दुकानों और प्रतिष्ठानों, घरों में गणेश-लक्ष्मी, कुबेर की पूजा-अर्चना की। लोगों ने रात में मंदिरों में पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी। घरों एक दूसरे को मिठाई और अन्य उपहार देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दीपावली के दिन घरों के देवताओं, भूमिया खेड़ा, देव स्थानों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में घरों में अमावस्या पूजन किया गया। शाम को घरों, दुकानों औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश और कुबेर के समक्ष दीपों को प्रज्वलित करके पूजा की। महिलाओं और बच्चों द्वारा आसपास के घरों में दीप और मिठाई वितरित करके दीपावली की बधाई भी दी। दुकानों-प्रतिष्ठानों और घरों को दीयों और मोमबत्ती से रोशनी की गई।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली पर पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रही। सुरक्षा के सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। दिन और बाजारों में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में पैदल गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री परिवार सहित वाल्मीकि मंदिर पहुंचे
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बृहस्पतिवार को दीपावली पर्व पर दिनभर आसपास के जनपदों एवं क्षेत्र के शुभचिंतकों, मिलकर शुभकामनाएं दीं। शाम को परिवार सहित वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर मोहल्ले वासियों के साथ दीपावली पर्व मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed