फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divisional level team oversaw CHC

मंडल स्तरीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया

Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Divisional level team oversaw CHC
शामली। कायाकल्प योजना के तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली का मेरठ मंडल स्तर से आई दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण कर मरीजों से फीड बैक लेकर सुविधाओं और संसाधनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शासन की कायाकल्प योजना के तहत जनपद में सीएचसी शामली को चयनित कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। जनपद स्तर पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और संसाधनों को देखते हुए जिला स्तरीय टीम ने सीएचसी को 71 अंक दिए थे। जनपद स्तरीय निरीक्षण के बाद बुधवार को मंडल स्तर से अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय की तरफ से दो सदस्यीय टीम सीएचसी शामली पहुंची। टीम में शामिल डिविजनल कंसलटेंट डॉ. स्वाति अहलावत और पब्लिक कंसलटेंट क्वालिटी डा. नीरज गौतम ने सीएचसी में योजना के मानक साफ-सफाई, नालियां, भवन का रखरखाव, अपशिष्ट पदार्थों की निकासी, बॉयो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, लेबर रूम आदि की जांच की। डा. स्वाति ने बताया कि उन्होंने सीएचसी में आए मरीजों से भी उपचार की सुविधा और चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीएचसी की गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि कायाकल्प योजना में सीएचसी शामली का चयन किया गया है। इसके लिए इंटरनल एसेस्मेंट हो चुका है। बुधवार को मंडल स्तरीय टीम ने पियर एसेस्मेंट किया है। इसके बाद 70 या इससे अधिक अंक आने पर राज्य स्तरीय टीम एसेस्मेंट करेगी। अगर उसमें भी 70 या इससे अधिक अंक मिलते हैं तो सीएचसी को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर एसेस्मेंट में भी सफलता मिलती है तो 50 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप सीएचसी को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed