फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District will get a gift for a new mini bypass

जिले को एक नए मिनी बाईपास की मिलेगी सौगात

Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
District will get a gift for a new mini bypass
शामली कैराना मार्ग की टूटी सडक - फोटो : SHAMLI
शामली। आखिर शासन ने पानीपत- नगीना खटीमा मार्ग से लेकर मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाली बुटराड़ा लोई नहर की 14.800 मीटर पटरी के चौड़ीकरण को स्वीकृति दे दी है। नहर की पटरी का निर्माण होने के बाद शामली जिले को एक नए मिनी बाईपास की सौगात मिल जाएगी। यह नहर की पटरी 5.50 मीटर चौड़ी बनेगी। शासन ने प्रथम किस्त के रुप में 35 लाख छह हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन

शामली और मुजफ्फरनगर जिले को जोड़ने वाली बुटराड़ा गांव से लेकर लोई नहर की 14.800 किमी लंबाई की पटरी मौजूदा समय में तीन मीटर है। यह नहर की पटरी शामली जिले के पानीपत - नगीना-खटीमा मार्ग और मुजफ्फरनगर जिले के मेरठ- करनाल हाईवे को जोड़ने का काम करती है। जिले के लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने दो जिलों और दो हाईवे को जोड़ने वाली 14.800 किमी लंबाई की नहर की पटरी को 5.50 मीटर चौड़ीकरण करने के उद्देश्य से 17 करोड़ 81 लाख 08 हजार रुपये इस्टीमेट तैयार करके लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य चिकित्सा व शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर वित्तीय स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया था। प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य चिकित्सा व शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने 23 जनवरी को पत्र भेजकर बुटराड़ा से लोई नहर की पटरी की वित्तीय स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी थी। शासन के अनु सचिव राजेश कुमार पांडे ने प्रदेश के प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता समेत विभागाध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता लखनऊ को शासनादेश भेजकर अवगत कराया कि बुटराड़ा- लोई 14.800 किमी लंबाई की नहर की पटरी के लिए शासन से 17 करोड़ 80 लाख 08 हजार की स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने धनराशि अवमुक्त होने की पुष्टि की है। यह पटरी शामली और मुजफ्फरनगर जिले के लिए नए मिनी बाईपास का काम करेगी।

शामली कैराना मार्ग  की टूटी सडक

शामली कैराना मार्ग की टूटी सडक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed