फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District shooters won 12 medals in shooting

शूटिंग में जिले के शूटरों ने जीते 12 पदक

Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
District shooters won 12 medals in shooting
शूटिंग में जिले के शूटरों ने जीते 12 पदक
विज्ञापन

शामली। नोएडा में आयोजित 14वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण सहित 12 पदक प्राप्त किए।
शामली राइफल क्लब अध्यक्ष और जिला राइफल क्लब प्रतिनिधि मुकेश चौधरी ने बताया कि 23 से 26 अप्रैल तक रामाज्ञा इंटरनेशनल स्कूल नोएडा में आयोजित चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने एयर राइफल (आईएसएसएफ) वर्ग में 594/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चैंपियन ऑफ चैंपियंस के फाइनल मुकाबले में तृतीय स्थान पर रहते हुए 4100 की नकद पुरस्कार राशि जीती। एयर राइफल (एनआर) वर्ग में कासमपुर निवासी अक्षय जावला ने 391/400 स्कोर के साथ यूथ और सीनियर दोनों वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए एयर राइफल टीम वर्ग में शोभित शर्मा, निशांत बालियान, सागर खाटियान ने रजत पदक और निखिल पुंडीर, रितेश शर्मा ने कांस्य पदक व एयर पिस्टल टीम वर्ग में जतिन निर्वाल, वंश चौधरी, ऋषभ चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमांशु मलिक, मंटू सिंह, रचित चौधरी, गुलजार, पुलकित राठी,पार्थ वर्मा, अक्षित निर्वाल, मयंक मलिक, कुलदीप, आर्यन रावल, विधान प्रताप सिंह, नक्षत्र अग्रवाल, अभय चौधरी, अजय पुंडीर, तनिष तरार ने यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में और बेहतर तरीके से मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed