{"_id":"5f4953958ebc3e175748f107","slug":"district-players-shine-on-national-flag-in-shooting-shamli-news-mrt498531118","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी में राष्ट्रीय फलक पर चमके जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजी में राष्ट्रीय फलक पर चमके जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
शामली राष्ट्रीय खेल दिवस से सम्बधित फोटो उत्सव मलिक
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में भले ही सरकारी स्तर पर खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध न हो, लेकिन इसके बाद भी यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय फलक पर जिले का नाम रोशन किया है। खासतौर से निशानेबाजी में यहां के कई खिलाड़ी इंटरनेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
जनपद में युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शामली शहर में कई निजी शूटिंग रेंज चल रही हैं, जिनमें खिलाड़ी निशाने साधकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे हैं। हनुमान धाम पर स्थित एकलव्य रायफल क्लब के संचालक कोच संदीप नामदेव ने बताया कि उनकी रेंज की खिलाड़ी रेलपार निवासी साक्षी बालियान यूपी स्टेट में गोल्ड मेडल और ऑल इंडिया इंटर स्कूल में सिल्वर मेडल जीता है। 2018 और 2019 में राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में प्रतिभाग किया। 2019 में उसने इंटर नेशनल के ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। मोहल्ला काका नगर निवासी तान्या मलिक ने भी यूपी स्टेट में गोल्ड और ऑल इंडिया इंटर स्कूल में कांस्य मेडल प्राप्त किया है। 2017, 18 और 19 में नेशनल खेला और इंटरनेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब के खिलाड़ी गांव कुड़ाना निवासी नेशनल शूटर उत्सव मलिक ऑल इंडिया जीबी मावलंकर 2018 शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। इंटर नेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। टिटौली निवासी अजय कुमार ने नेशनल में गोल्ड जीता है। इंटरनेशनल स्क्वयाड ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। इसी गांव के अर्जुन देशवाल और कसेरवा कलां निवासी विकल देशवाल नेशनल शूटर है और कई मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
--
कुश्ती और कबड्डी में भी सीख रहे दाव पेंच
शामली। जनपद के गांव बंतीखेड़ा, हसनपुर, बनत, भारसी, कनियान, भभीसा आदि आदि गांव के युवा कबड्डी और कुश्ती में दाव पेंच सीख रहे हैं। बंतीखेड़ा गांव के कई युवा कबड्डी के दम पर नौकरी पाकर करियर संवार चुके हैं। गांव भैंसवाल में शहीद भगत सिंह अखाड़े में देवराज पहलवान गांव की प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। टंकी रोड स्थित व्यायामशाला में युवा कुश्ती के दाव पेंच सीखकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

शामली राष्ट्रीय खेल दरिवस से सम्बधित फोटो अक्षय कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली राष्ट्रीय खेल दिवस से सम्बधित फोटो अर्जुन देशवाल- फोटो : SHAMLI

भाजपा के नवनियुक्त पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल।- फोटो : SHAMLI