{"_id":"608461258ebc3eb92134d9fe","slug":"district-panchayat-received-the-empowerment-award-shamli-news-mrt535888652","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली जिला पंचायत को मिला सशक्तिकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली जिला पंचायत को मिला सशक्तिकरण पुरस्कार
विज्ञापन
जिला पंचायत को मिला सशक्तीकरण पुरस्कार
शामली। पंचायती राज दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से जिला पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला पंचायत को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार पंचायती राज मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। ऑनलाइन आयोजित किए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। पांच श्रेणी के पुरस्कारों में देशभर की 313 पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। ई-गर्वनेंस में उत्तर प्रदेश प्रथम रहा है। जिला पंचायत शामली को उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन ट्रांसफर की। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी एमके जैन को पुरस्कार प्रमाणपत्र प्रदान किया। डीपीआरओ आलोक शर्मा एवं कर्मचारियों ने वेबकास्टिंग से प्रसारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।