{"_id":"5e33129f8ebc3e4adc1ef382","slug":"district-industry-trade-brothers-meeting-shamli-news-mrt466415759","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जिला उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में बिजली- सड़क, जाम की समस्याओं को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जिला उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में बिजली- सड़क, जाम की समस्याओं को उठाया
विज्ञापन
बिजली-सड़क, जाम की समस्याओं को उठाया
शामली। जिला उद्योग- व्यापार बंधु की बैठक में बिजली- पानी निकासी, जाम, सड़कों के गड्ढ़े समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग- व्यापार बंधु की बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा की गई। उद्यमियों द्वारा शामली कैरियर व्हील्स कारखाने के आसपास के नाले में पानी की निकासी होने की शिकायत गई थी। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पानी की निकासी के लिए निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कट होने की शिकायत की गई थी, जिसमें सुधार करा दिया गया है। शामली इंडस्ट्रीयल एस्टेट मेन्युफैक्चरिंग के अध्यक्ष अंकित गोयल ने औद्योगिक क्षेत्र में मिनी ट्रांसफार्मर फुंकने और औद्योगिक क्षेत्र में सोडियम लाइट लगवाने और कैराना रोड के गड्ढ़े भरने का मामला उठाया गया।
बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में मिनी ट्रांसफार्मर सीटीपीटी जिले में उपलब्ध नहीं होते हैं। जिले में ऐसी कोई सुविधा कराई जाए, जिससे अन्य जनपदों में ना जाना पड़े। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग से सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। शहर के विजय चौक से उद्योग क्षेत्र तक सड़कों के दोनों और खड़ंजा व सोडियम लाइट के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि 22 सोलर लाइट पास कर दी गई है। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य द्वारा बैठक में उद्योग बंधु द्वारा बाईपास सड़कों के गड्ढों को भरवाए जाने संबंधी समस्याओं को अवगत कराया गया। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनएचआई द्वारा जल्द ही गड्ढों को भरवाए जाएगा। उद्यमियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का गंदा पानी कृष्णा नदी में न जाने को रोका जाए। उद्योग बंधु की बैठक में एक नई दमकल की गाड़ी दिए जाने की मांग की गई। परमहंस मौर्य उपायुक्त उद्योग व उद्योग बंधु व उद्यमी मौजूद रहे।
------
छोटी नहर की पुलिया का चौड़ीकरण का मामला उठा
शामली। व्यापार बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने कांधला में छोटी नहर की पुलिया के चौड़ीकरण, कांधला स्थित बड़ी नहर के तटों की मरम्मत कराए जाने का मामला उठाया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि छोटी नहर की पुलिया का चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है। बैठक में भिखारी, किन्नरों, हर्ष फायरिंग, शादी समारोह के दौरान सड़कों पर गाड़ियों के खड़े होने से जाम आदि की समस्या उठाई गई। इस मौक पर एसपी ने व्यापारियों से कहा कि हर्ष फायरिंग की सूचना मिलती है, तो वह तुरंत अवगत कराया जाए। बैठक में एसपी विनीत जायसवाल, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल, वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सत्य प्रकाश, प्रकाश यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।