{"_id":"5d924c818ebc3e93ca6f86b7","slug":"district-hospital-not-starting-due-to-lack-of-resources-shamli-news-mrt446136153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों के अभाव में नहीं शुरू हो रहा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों के अभाव में नहीं शुरू हो रहा जिला अस्पताल
विज्ञापन
शामली में निर्माणाधीन जिला अस्पताल।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में आठ साल बाद भी जिला अस्पताल चालू नहीं हो सका। जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, लेकिन डाक्टरों और संसाधनों के अभाव में वह चालू नहीं हो पा रहा है। इसके चलते जिला अस्तपाल में सितंबर माह में ओपीडी चालू करने की योजना भी धरी रह गई।
शामली को 2011 में जिला बनाया गया था। जिला बनने के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जागी थी। मगर, आठ साल बाद भी गंभीर रोगों के उपचार की सुविधा मरीजों को नहीं मिल सकी। गांव मुंडेट में पूर्वी यमुना नहर के निकट करीब चार साल पहले जिला अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। बजट के अभाव में निर्माण कार्य की गति मंद रही। अधिकारियों के मुताबिक जिला अस्पताल के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। करीब 9.30 करोड़ की बजट धनराशि अभी मिलनी बाकी है। भवन निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए अब मार्च 2020 तक का समय बढ़ाया गया है। भवन का कार्य लगभग 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सितंबर माह में ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके लिए शासन को जिला अस्पताल में डाक्टर, स्टाफ और संसाधनों की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस कारण जिला अस्पताल में ओपीडी भी चालू नहीं हो सकी। जिला अस्पताल चालू न होने से मरीजों केे गंभीर रोगों का उपचार नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञ डाक्टर न होने से मरीजों को मुजफ्फरनगर या मेरठ रेफर किया जाता है।
शामली सीएचसी में लगती है मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल न होने से सीएचसी शामली को ही जिला अस्पताल के रूप में चलाया जा रहा है। मरीजों की यहां भीड़ रहती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर जिला अस्पताल तो छोड़िए सीएचसी जैसी भी सुविधाएं नहीं है। यहां पर जनरल सर्जन, फिजिशियन, कार्डियोलाजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण डाक्टरों के पद खाली पड़े है। ऐसे में सीएचसी पर आने वाले गंभीर रोगियों को रेफर करने के अलावा यहां कोई दूसरा विकल्प नहीं होता।
विज्ञापन
शासन को ये भेजी गई डिमांड
जिला अस्पताल के लिए इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड गाइड (आईपीएचएस) के अनुसार चार डाक्टर, दो फिजिशियन, दो सर्जन, दो आर्थोपेडिक सर्जन, एक ईएनटी सर्जन, एक दंत चिकित्सक, दो महिला चिकित्सक, एक पैथोलॉजिस्ट, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो एक्सरे डाक्टर, 20 स्टाफ नर्स, 12 वार्ड ब्वाय, छह स्वीपर आदि स्टाफ की डिमांड भेजी गई है।
जिला अस्पताल में सितंबर में ओपीडी चालू करने की योजना थी। लेकिन शासन से चिकित्सक, संसाधन आदि उपलब्ध न होने के कारण ओपीडी शुरू नहीं हो सकी। शासन को डिमांड भेजी हुई है। उम्मीद है, जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला अस्पताल चालू हो जाएगा। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
शामली में जिला अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके चालू होने में जो भी दिक्क्त या रुकावटें है, उसे दूर कराया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द जिला अस्पताल चालू हो और मरीजों को उपचार का लाभ मिल सके। - प्रदीप चौधरी, सांसद कैराना क्षेत्र।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डाक्टरों और संसाधनों की जो डिमांड भेजी गई है, उसे वे अपने स्तर से जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश करेंगे। जिला अस्पताल बनने से मरीजों को लाभ मिलेगा। - तेजेंद्र निर्वाल, विधायक।