फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District hospital deposited 1.02 crores, notice issued to private hospitals

Shamli News: जिला अस्पताल ने जमा कराए 1.02 करोड़, निजी अस्पतालों को नोटिस

Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
District hospital deposited 1.02 crores, notice issued to private hospitals
-लक्ष्य प्राप्ति के लिए नगर निगम ने छेड़ा हुआ है टैक्स वसूली अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 31 मार्च नजदीक होने की वजह से नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर का बकाया 1.02 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया है। कई निजी अस्पताल ऐसे हैं, जो टैक्स जमा कराने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक भवनों का टैक्स लगभग जमा हो गया है। जिला अस्पताल परिसर के सभी छह भवनों की 1.02 कराेड़ रुपया जमा करा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने भी 32 लाख रुपये का टैक्स हाल ही में चुकाया है। बलियाखेड़ी ब्लॉक ने एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स जमा कराया है। गन्ना विभाग ने छह वर्ष का बकाया टैक्स जमा कराया है। उन्होंने बताया कि यदि बकाएदार 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो 31 मार्च की रात 12 बजते ही उनके टैक्स में 12.5 फीसदी ब्याज जुड़ जाएगा। यदि बकाएदार ब्याज से बचना चाहते हैं। या फिर कुर्की और अपने भवन को सील होने से बचाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करा दें।
विज्ञापन

------
ईद पर भी खुलेगा विभाग
टैक्स वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नगर निगम एडी से चोटी तक जोर लगा रहा है। टैक्स बकाएदारों की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त की हुई हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने बताया कि बकाएदारों की सुविधा के लिए रविवार 30 मार्च और ईद पर 31 मार्च को भी गृहकर एवं जलकर अनुभाग, संपत्ति अनुभाग, अभिलेखागार, लेखा अनुभाग, कोषागार, कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed