फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District divided into four zones and 58 sectors

चार जोन और 58 सेक्टर में बांटा जिला

Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
District divided into four zones and 58 sectors
शामली। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले जिला प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। जनपद को चार जोन और 58 सेक्टर में बांटकर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद को शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन चार जोन में बांटा गया है। 58 सेक्टर बनाए गए हैं। जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में वरिष्ठ और जिम्मेदार विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक जोन सेक्टर में पुलिस अधिकारी और फोर्स की भी तैनाती हुई है। 24 घंटे यह लोग अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। इनकी 12 -12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है और कोई भी अपना मुख्यालय नहीं छोडे़गा। यही व्यवस्था पुलिस कर्मियों के लिए भी लागू होगी। संबंधित थाने आदि स्थानों पर ही उनके रात को रुकने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि गांव चौकीदारों पर भी गांवों की जिम्मेदारी होगी। यदि कहीं पर चौकीदार की तैनाती नहीं है वहां पर उनकी तैनाती करने को कहा गया है। तो चौकीदार ही गांव के माहौल की सूचना पुलिस को देंगे साथ ही वहां के हालचाल से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

रात के तीन बजे तक घूूमे एसपी
शामली। इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन रात भर गश्त कर रहा है। देर रात तक धार्मिक स्थलों पर अफसर पहुंचकर वहां के जिम्मेदार लोगों से बात कर रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने बुधवार देर रात तीन बजे तक शहर में घूमकर धर्मस्थलों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की बैठक बुलाने की तैयारी
पुलिस प्रशासन का मानना है कि स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी इसके लिए जागरुक किया जाए। क्योंकि युवा वर्ग ही सोशल मीडिया, व्हाटस एप, फेस बुक आदि से अधिक जुड़ा है ऐसे में अज्ञानता के अभाव में वह कोई गलत पोस्ट पर कॉमेंट या फारवर्ड ना कर दे इसके लिए उन्हें स्कूल कालेजों में जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन एक दो दिन में प्रधानचार्यंो और प्रबंधकों के साथ बैठक करेगा और उनसे अपील की जाएगी कि वे अपने कालेजों में इसके प्रति छात्राओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed