{"_id":"64886a66c316bfd16406e77b","slug":"district-administration-will-buy-drone-to-monitor-kanwar-yatra-shamli-news-c-26-1-smrt1047-4334-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन खरीदेगा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन खरीदेगा ड्रोन
Tue, 13 Jun 2023 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:38 PM IST
सार
चार जुलाई से इस बार सावन मास शुरू हो रहा है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन इस बार एक ड्राेन खरीदेगा।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन इस बार एक ड्राेन खरीदेगा। इस ड्रोन से कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की निगरानी के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को कांवड़ का गंगा जल अर्पित करके मनोकामनाएं मांगते हैं। जिला प़ुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से एक ड्रोन है। कांवड़ यात्रा सुरक्षा के मद्देनजर डीएम रविंद्र सिंह ने एक ड्रोन खरीदने को लेकर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी से चर्चा की है। सावन शुरू होने से पूर्व हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और वेस्ट यूपी के लाखों शिव भक्त कांवड़िए गंगोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
इस बार सावन मास आगामी चार जुलाई से शुरू हो रहा है। 15 जुलाई को प्रस्तावित महाशिवरात्रि तक हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के लाखों शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से चलकर शामली होकर गुजरते हैं। शिवभक्तों के स्वागत के लिए जिले के आम नागरिक और सामाजिक संस्थाएं शिविर लगाते हैं।
विज्ञापन
इस बार होंगे सावन के चार सोमवार, 15 जुलाई को शिवरात्रि
इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। हालांकि तीन जुलाई को पूर्णिमा के बाद चार जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। सावन मास का पहला सोमवार दस जुलाई को होगा। 15 जुलाई को शिवरात्रि है, इस दिन शिवभक्त भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करेंगे। सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई और तीसरा सोमवार 24 जुलाई और अंतिम सोमवार 31 जुलाई को पड़ रहा है। एक अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा होगी।