शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं।
शुक्रवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ मोहल्ला सलेक विहार और गुलशन नगर के 18 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डा. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया है। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशलडिस्टेंस और मास्क आदि लगाकर सरकार की गाइडलाइन पालन करने के लिए जागरूक किया। मौके पर लवलीन जैन, नवनीत जैन, वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेश चंद, मुकेश तायल, सुभाष धीमान, राकेश शर्मा, रोटेरियन उमा शकर, गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।