फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of ration and soap to needy 22 families

जरूरतमंद 22 परिवारों को राशन और साबुन का वितरण

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Distribution of ration and soap to needy 22 families
शामली में अमर उजाला फाउंडेशन व मॉ सावित्री देवी हॉस्पिटल की ओर से गरीब महिला को राशन देते चिकित्स - फोटो : SHAMLI
जरूरतमंद 22 परिवारों को राशन और साबुन का वितरण
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की सहायता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टर मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल के डाक्टरों ने स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड पर रहने वाले 22 गरीब परिवारों को राशन सामग्री और साबुन का वितरण किया।

लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने की पहल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल के साथ सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डा. नीलम शुक्ला गरीब परिवारों की मदद करने में जुटे हैं। रविवार को हॉस्पिटल के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ शहर के निकट बुढ़ाना रोड पर रहने वाले 22 गरीब परिवारों को राशन सामग्री चीनी, चाय, आटा, तेल, चावल, सब्जी और साबुन आदि का वितरण कराया। इस दौरान डाक्टरों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर बीना अग्रवाल, किरण त्यागी, रोटेरियन अजय श्रीवास्तव, पूजा, निक्की और बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed