शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं।
बृहस्पतिवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ गांव रामगढ़ के 24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा उन्हें फेस मास्क ओर दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क आदि लगाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। मौके पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेश चंद, मुकेश तायल, सुभाष धीमान, लवलीन जैन, नवनीत जैन, राकेश शर्मा, रोटेरियन उमा शकर, गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।