फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distressed labourer jumps into Yamuna with four children in Kairana; blames wife and her lover in video

UP: पत्नी की बेवफाई से टूटा मजदूर, चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में बयां किया दर्द

Sat, 04 Oct 2025 10:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

कैराना में एक मजदूर ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार बच्चों संग यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने बहन को भेजे वीडियो में आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया। पुलिस और गोताखोर टीम बच्चों और पिता की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Distressed labourer jumps into Yamuna with four children in Kairana; blames wife and her lover in video
मौके पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में पत्नी की बेवफाई से परेशान मोहल्ला खेल कला निवासी मजदूर सलमान (38) ने अपनी बेटी महक(12), शिफा(5), बेटे आयान(3) और आठ माह की बेटी इनायशा के साथ शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले मजदूर ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेज दी, जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पता चला कि मोहल्ला खेल कला निवासी सलमान एक दिन पहले अपने चार बच्चों के साथ कसबे में पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया था। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के काफी लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूर सलमान की बहन गुलिस्तां ने बताया कि उसके दो भाइयों में सलमान बड़ा था। सलमान की पत्नी कई बार घर से चली गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद सलमान की पत्नी घर से चली गई थी। शुक्रवार की सुबह सलमान घर से अपने बच्चों को लेकर काम करने की बात कह कर गया था।

दोपहर करीब 12:00 बजे सलमान ने अपने बच्चों के साथ वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें मैं नहीं देख सकी थी, जिसमें सलमान रोते हुए बोल रहा था कि वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा है। हमारी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके प्रेमी है। 

Distressed labourer jumps into Yamuna with four children in Kairana; blames wife and her lover in video
मौके पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

गुलिस्तां ने बताया कि उसे यह पता नहीं था कि उसके भाई और बच्चे यमुना में कूद गए हैं। वीडियो सही से देखने पर शनिवार को मामले का पता लगा। जब उसका भाई और बच्चे वापस नहीं आए तब उन्होंने सुबह यमुना पुल पर आकर जानकारी ली तो कुछ लोगों ने बताया कि कल एक व्यक्ति और चार बच्चे पुराने पुल के आसपास मौजूद थे।

सूचना पर पुलिस भी  मौके पर पहुंच गई। गोताखोर पांचों की तलाश में जुटे हैं। सूचना पर सीओ श्याम सिंह भी मौके पर पहुचं गए थे। सलमान खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

यमुना में कूदने से पहले तीन वीडियो में यह बोल रहा सलमान
अपनी बहन को भेजे एक वीडियो में सलमान कह रहा है कि महक बेटा हम सारे के सारे मर जाएंगे, हमारी मौत के लिए जिम्मेदार कौन है बेेटा तेरी अम्मी है बेटा, शाबिर, हारुन, इंतजार, इश्तकार, अंजुम, इन्होंने सात दिन से हमारी जिंदगी खराब कर रखी है, हमारी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे। हमारी सात माह से जिंदगी खराब कर रखी है।

एक दूसरे वीडियो में उसने कहा कि मुझे मौत का फैसला यूं लेना पड़ा इस औरत ने सात माह से मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है। न किसी सरकार से उम्मीद है न ही किसी से। मगर मैं कुछ नहीं कर सकता। आगे के लिए कोई ऐसा नहीं करे, इसलिए मैंने पांच जिंदगी खतरे में डाली है, इस औरत ने दिन रात का जीना हराम कर रखा है इसलिए यह हरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed